Happy World Children Day 2024 Wishes : साल में दो बार बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाते हुए ये दिन बच्चों को समर्पित किया जाता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल दिवस नवंबर महीने में ही मनाते हैं। राष्ट्रीय बाल दिवस यानी भारत अपना बाल दिवस 14 नवंबर को मनाता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। आज वैश्विक स्तर पर बाल दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाल दिवस मनाने की जरूरत महसूस की गई। बच्चों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 20 नवंबर को यूनिसेफ बाल दिवस मनाता है। 20 नवंबर को ही बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ होती है। इसलिए इस दिन को बाल अधिकारों की सालगिरह के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा समेत समग्र विकास के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। इसके लिए यहां कुछ जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे सभी को भेजा जा सकता है। ये रहे अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के जागरूकता संदेश, जो बच्चों के समग्र विकास की दिशा की ओर अग्रसर कर सकते हैं।