फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Durga Astami Wishes: दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर परिजनों को भेजें भक्तिमय संदेश, करें देवी मां का भजन

Thu, 10 Oct 2024 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां दुर्गा अष्टमी  के पावन पर्व के सुंदर और भक्तिमय शुभकामना संदेश दिए जा  रहे हैं, जिसे आसानी से व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं और देवी के नाम का जाप कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Durga Astami Wishes: नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा मां के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है।  इस बार अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है। महाष्टमी तिथि 10 अक्तूबर को सुबह 7:29 पर लगेगी जो 11 अक्तूबर को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। ऐसे में दो दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। इस खास मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं और माता महागौरी के बीज मंत्र के जाप के साथ दिन के साथ अष्टमी पूजन कर सकते हैं।

यहां दुर्गा अष्टमी  के पावन पर्व के सुंदर और भक्तिमय शुभकामना संदेश दिए जा  रहे हैं, जिसे आसानी से व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं और देवी के नाम का जाप कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी का बीज मंत्र

अष्टम नवरात्रि यानी अष्टमी तिथि को मां महागौरी का पूजन किया जाता है। मां महागौरी की आराधना के लिए बीज मंत्र के जाप के साथ दिन की शुरुआत करें।
 
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
 
मां महागौरी का स्वरूप

माता महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है। श्री महागौरी ने कठिन तपस्या से गौर वर्ण प्राप्त किया है। उन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दुर्गा अष्टमी का त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

4 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
माता दुर्गा लाएं सुख समृद्धि
महालक्ष्मी करें धन की बौछार
ऐसा पावन हो दुर्गा अष्टमी का त्योहार।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जो करें मां दुर्गा का मनन, कटे उसके सारे कलेश
युग-युग में साधु-मुनि देते हैं सबको यह उपदेश।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां भरती झोली खाली, मां संकट हरने वाली,
मां विपदा मिटाने वाली, मां अंबे वैष्णो वाली।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें