Happy Sawan Shivratri 2024 Wishes: श्रावण मास चल रहा है। यह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है, क्योंकि सावन में शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैसे तो पूरा सावन का महीना ही खास होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि की विशेष मान्यता है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल भर में 12 शिवरात्रि होती है, जिसमें दो शिवरात्रि बहुत विशेष महत्व रखती हैं। पहली फाल्गुन मास की शिवरात्रि, जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं, और दूसरी सावन शिवरात्रि। इस बार सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जा रही है। सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक, विशेष पूजा अर्चना की जाती है लेकिन इस पावन दिन की शुरुआत शिव मंत्रों के जाप के साथ भी करें।
यहां कुछ चमत्कारी शिव मंत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने परिजनों, दोस्तों या करीबियों को भेज सकते हैं ताकि आपके साथ वे भी इस पावन दिन की शुरुआत शिव मंत्रों के जाप से करें।