फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Republic Day 2024: 26 जनवरी को दोस्तों और करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस के देशभक्ति वाले वॉलपेपर

Fri, 26 Jan 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताएं। उन्हें आकर्षक वाॅलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दें। 
विज्ञापन
1 of 9
Republic Day 2024 - फोटो : amar ujala
Happy Republic Day 2024 Wishes: आज गणतंत्र दिवस है। किसी भी देशभक्त के लिए यह दिन पर्व से कम नहीं है। 26 जनवरी 1950 को इसी दिन भारत में अपना संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था और देश ने दुनियाभर के सामने खुद को एक लोकतांत्रिक देश घोषित कर दिया था। तब से हर साल गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन देश का संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं और देश के वीर सपूतों व आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा करते हैं। वहीं गणंतत्र दिवस के मौके पर किसी विदेशी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राष्ट्राध्यक्ष को मेहमान के तौर पर भारत में आमंत्रित किया जाता है। 

आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताएं। उन्हें आकर्षक वाॅलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दें। 
विज्ञापन

2 of 9
Happy Republic Day - फोटो : Amar Ujala
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा 
हम बुलबुले है इसकी ये गुलसिता हमारा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : amar ujala

जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

न भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

9 of 9
happy Republic Day 2024 - फोटो : Amar Ujala

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें