फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2026: 'नए साल की सुबह आई...' इन आकर्षक संदेशों को भेज दें नए साल की शुभकामनाएं

Thu, 01 Jan 2026 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy New Year 2026 Wishes: नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, नया साल मुबारक दोस्तों, हैप्पी न्यू ईयर, चाहे हिंदी में कहें या अंग्रेजी में, नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए बस प्यार भरे कुछ शब्द संदेश भेद दें। नववर्ष के आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश आपको यहां से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Nav Varsh ki Hardik Shubhkamnaye: नया साल आते ही सबसे पहले जो परंपरा होती है, वह है शुभकामनाएं भेजने की। मोबाइल की स्क्रीन पर चमकते संदेश, व्हाट्सऐप पर आती शायरियां और दिल से निकले कुछ सच्चे शब्द, ये सिर्फ औपचारिकताएं नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से छू लेने का बहाना होते हैं। साल के बदलते ही हम जिन लोगों से साल भर ठीक से बात नहीं कर पाए, उन्हें भी एक संदेश भेजकर यह एहसास दिलाते हैं कि वे अब भी हमारे जीवन का हिस्सा हैं। यही नए साल की शुभकामनाओं की असली ताकत है।
 
शुभकामनाएं भेजना दरअसल उम्मीदें भेजना है कि आने वाला साल बेहतर होगा। जब हम किसी को “नया साल मुबारक हो” कहते हैं, तो उसमें स्वास्थ्य, सुख, शांति और सफलता की कामना छुपी होती है। यह एक छोटा सा संदेश सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
 
डिजिटल दौर में नए साल की शुभकामनाएं व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दें।
विज्ञापन

2 of 6
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------

नया साल 2026 है भाई-बहन के नाम, 
तानों का लेवल वही, प्यार का वही काम।
लड़ाई भी होगी, शिकायत भी रहेगी,
पर मुश्किल में सबसे पहले हम आएंगे काम।

हैप्पी न्यू ईयर

---------------------------
विज्ञापन

3 of 6
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

------------

हमारी दोस्ती कोई स्टेटस नहीं,
जो साल बदले तो मिट जाए।
ये वो रिश्ता है जो 2026 में भी
हर मुश्किल से टकरा जाए।

नववर्ष की शुभकामनाएं

-------------------

4 of 6
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------

नए साल की सुबह आई,
डायरी में लिस्ट बनाई।
सुबह उठना, योग करना,
जंक फूड से दूरी बनाना।
शाम हुई, ऑर्डर आया,
डायरी बोली, मुझे क्यों फंसाया?

हैप्पी न्यू ईयर

--------------
विज्ञापन

5 of 6
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

--------------

संस्कार, सम्मान और साथ
यही तो परिवार की पहचान है।
नववर्ष 2026 में भी
हमारा घर ही हमारी जान है।

नववर्ष की शुभकामनाएं 
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल 2026 की फनी शायरियां - फोटो : Amar Ujala

--------------

नया साल है, दोस्त वही,
ग्रुप में गुड मॉर्निंग अब भी नहीं।
मीम्स वही, हंसी वही,
बस उम्र बढ़ी है, समझ अब भी नहीं।

हैप्पी न्यू ईयर

--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें