फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2019: नये साल के 5 सक्सेस मंत्र, उतार लिए जीवन में तो बदल जाएगी लाइफ

Mon, 31 Dec 2018 06:56 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2019
साल 2018 बीत चुका है और नये साल 2019 की सुबह आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। बीते साल में बहुत कुछ ऐसा है जो हमारी मर्जी के हिसाब से नहीं हुआ और बहुत कुछ ऐसा भी रहा जिसकी हमने इच्छा नहीं की थी। बहरहाल, समय कभी भी एक सा नहीं रहता। आइए आपको हम बताते हैं कुछ सक्सेस मंत्र जो आपकी लाइफ को बदलकर रख देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
success - फोटो : success
बीती बातों को भुला दें- हर एक की जिंदगी में सबकुछ एक सा नहीं रहता। कुछ चीजें अच्छी होती हैं तो कुछ खराब। लेकिन ध्यान रखें आगे बढ़ना है तो पहला सक्सेस मंत्र है अच्छे को याद करो और उससे आत्मविश्वास का बूस्ट अप लेते रहो। जितना खराब हुआ है उसे याद मत करो। याद करना भी है तो उतना ही, जितने काम का हो। गलतियां हुईं हैं तो उनसे  सीखो और आगे बढ़ जाओ। 
विज्ञापन

3 of 5
success - फोटो : success
मेहनत करते रहें, उसका कोई विकल्प नहीं- हर व्यक्ति के जीवन कुछ इच्छाएं होती हैं। ये इच्छाएं करियर, प्रोफेशन से जुड़ी होती हैं। हम बड़े सपने देखते हैं औरउन्हें पूरा करने के लिए प्लानिंग भी करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करना आसान नहीं होता। कई बार प्लानिंग से भी बढ़कर होती है मेहनत। ध्यान रखें मेहनत हर चीज का विकल्प हो सकती है। कई बार कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बूते प्रतिभाएं हार भी जाती हैं। बस ध्यान इस बात का रखें कि ये मेहनत, प्लानिंग, स्मार्टनेस और सही दिशा में हो। हम कितने आगे बढ़े, कहां पहुंचे, पुरानी गलतियों को दोहरा तो नहीं रहे हैं, ये सारी बातों का आंकलन ही हमें आगे बढ़ाता है। 

4 of 5
success - फोटो : success
आत्मविश्वास बनाए रखें, दीन-हीन ना बनें-  हमेशा हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाएं रखें। खुदको कमजोर ना मानें। इस बात पर विचार करें कि एक व्यक्ति एक काम कर सकता है तो दूसरा क्यों नहीं कर सकता? प्लानिंग करें और अपने आदर्श बनाएं। विश्वास बनाएं रखें। आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुुंजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
success
देशकाल परिस्थिति के अनुसार कार्य करें-  इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका हर काम,मेहनत और प्लानिंग देश, काल और परिस्थिति के अनुसार होनी चाहिए। स्मार्ट बनें क्योंकि यह जमाना बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां आप साइकिल से पहुंच सकते हैं वहां पैदल जाना मूर्खता है। कई बार ईमानदार के चक्कर में लोग मूर्ख भी बनते हैं। कई बार लक्ष्य बहुत कठिन होता है और हमारी योग्यताएं छोटी होती हैं। ऐसे में एक ही लक्ष्य पर लकीर के फकीर ना बनें। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को समझें और उसके हिसाब से लक्ष्य तय करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें