फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Narak Chaturdashi 2020: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं

Fri, 13 Nov 2020 04:25 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
दिवाली के महापर्व से पहले नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के पावन दिन लोग घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का दीपक जलाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से नरक से मुक्ति मिलती है। इस दिन को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल 13 नवंबर, शुक्रवार को नरक चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजे जाते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों से नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
जैसे कृष्ण भगवान ने नरकासुर का नाश किया,
वैसे ही भगवान आपके जीवन से दुखों का नाश करे,
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 5
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
आपको आशीर्वाद मिले गणेश से,
विद्या मिले सरस्वती से,
धन मिले लक्ष्मी से,
खुशियां मिले रब से,
प्यार मिले सब से,
यही दुआ है इस दिल से।
हैप्पी नरक चतुर्दशी।।

4 of 5
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
नरक चतुर्दशी और दिवाली मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
पूजा से भरी थाली है,
चारों ओर खुशहाली है,
आओ मिलके मनाए ये दिन,
आज छोटी दिवाली है।
आपको और आपके परिवार को
नरक चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें