फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Mothers Day: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए दें मदर्स डे की शुभकामनाएं

Sun, 10 May 2020 08:10 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
मई महीने में दूसरे हफ्ते के रविवार को मदर्स डे को तौर पर मनाया जाता है। मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता है, वो अलग बात है कि एक खास दिन को मां के नाम निश्चित कर दिया गया है। इस वर्ष ये खास दिन 10 मई यानी मनाया जा रहा है। अपनी हर तकलीफें एक तरफ कर बच्चों की हर खुशी का ध्यान रखने वाली मां के साथ इस खास दिन को बिताना चाहिए। मदर्स डे के खास मौके पर लोग खास मैसेज और वॉलपेपर के जरिए विश करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
मां तेरी याद सताती है, मेरे पास आ जाओ
थक गया हूं, मुझे अपने आंचल में सुलाओ
उंगलियां अपनी फेर कर बालों में मेरे
एक बार फिर से बचपन की लोरियां सुनाओ
Happy Mothers Day 2020
विज्ञापन

3 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
मां से रिश्ता कुछ ऐसा बनाया
जिसको निगाहों में बिठाया जाए
रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा की
वो अगर उदास हो तो हमसे भी मुस्कुराया न जाए
Happy Mothers Day 2020

4 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
मां ना होती तो वफा कौन करेगा
ममता का हक भी कौन अदा करेगा
रब हर एक मां को सलामत रखना
वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा
Happy Mothers Day 2020
विज्ञापन

5 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
हमारे कुछ गुनाहों की सजा भी साथ चलती है
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है
अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है
Happy Mothers Day 2020
विज्ञापन

6 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर "मां" अकेली ही काफी है
बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए
Happy Mothers Day 2020
विज्ञापन

7 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को खिलाकर जब सुला देती है मां
तब जाकर थोड़ा-सा सुकून पाती है मां
प्यार कहते हैं किसे और ममता क्या चीज है
कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी गुजर जाती है मां
चाहे हम खुशियों में मां को भूल जाएं
जब मुसीबत सिर पर आती है तो याद आती है मां
Happy Mothers Day 2020
विज्ञापन

8 of 8
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
कौन-सी है वो चीज जो यहां नहीं मिलती
सब कुछ मिल जाता है लेकिन "मां" नहीं मिलती
मां-बाप ऐसे होते हैं दोस्तों जो जिन्दगी में फिर नहीं मिलते
खुश रखा करो उनको फिर देखो जन्नत कहां नहीं मिलती
Happy Mothers Day 2020 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें