फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2022 Wishes in Hindi: प्रियजनों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें लोहड़ी की शुभकामनाएं

Thu, 13 Jan 2022 10:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
लोहड़ी साल का पहला त्योहार है, जिसे आज लगभग पूरा देश मना रहा है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में लोहड़ी का पावन त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाके शामिल हैं। लोहड़ी कृषि आधारित त्यौहार है। आज के दिन नई फसल को काटा जाता है। शाम में लकड़ी और उपलों से आग जलाई जाती है, जिसमें इस कटी हुई फसल को भोग के तौर पर सबसे पहले अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि अग्नि में नई फसल का भोग लगाकर भगवान को भोग चढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। लोग संज संवर कर अग्नि की पूजा करते हैं और अपने दोस्तों व प्रियजनों को लोहड़ी की शुभकामना देते हैं। इस लोहड़ी अगर आप अपनों से दूर हैं, तो खूबसूरत संदेशो, वॉलपेपर और व्हाट्सएप के जरिए लोहड़ी की बधाई दे सकते हैं। अपने प्रियजनों को लोहड़ी पर इन खूबसूरत संदेश से दें बधाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

हैप्पी लोहड़ी
 
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे गम
खुशियों से भरा रहे आपका जीवन हरदम।

हैप्पी लोहड़ी

4 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए
मेरी शुभकामना औरों की तरह आम हो जाए,
आपका मोबाइल सेल्फी लेने में व्यस्त हो जाए
मुबारक हो आपको लोहड़ी 2022

हैप्पी लोहड़ी
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम
इस पर्व का प्रकाश आपकी जिन्दगी को कर दे रोशन।

हैप्पी लोहड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी लोहड़ी 2022 - फोटो : amar ujala
आ गई भांगड़े दी वारी
लोहड़ी मनौन दी करो तैयारी
आग दे कोल सारे आओ
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।

लोहड़ी दी लख लख बधाइयां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें