लोहड़ी साल का पहला त्योहार है, जिसे आज लगभग पूरा देश मना रहा है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में लोहड़ी का पावन त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाके शामिल हैं। लोहड़ी कृषि आधारित त्यौहार है। आज के दिन नई फसल को काटा जाता है। शाम में लकड़ी और उपलों से आग जलाई जाती है, जिसमें इस कटी हुई फसल को भोग के तौर पर सबसे पहले अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि अग्नि में नई फसल का भोग लगाकर भगवान को भोग चढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। लोग संज संवर कर अग्नि की पूजा करते हैं और अपने दोस्तों व प्रियजनों को लोहड़ी की शुभकामना देते हैं। इस लोहड़ी अगर आप अपनों से दूर हैं, तो खूबसूरत संदेशो, वॉलपेपर और व्हाट्सएप के जरिए लोहड़ी की बधाई दे सकते हैं। अपने प्रियजनों को लोहड़ी पर इन खूबसूरत संदेश से दें बधाई।