फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy International Elderly Day 2020: बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते इन संदेशों से दे शुभकामनाएं

Thu, 01 Oct 2020 12:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
मकान बना लेना बड़ी बात नहीं है, न ही इसमें बहुत समय लगता है। बड़ी बात है मकान को घर बनाना। घर अपनों से बनता है, बच्चों, बड़े और बुजुर्गों के प्रेम से बनता है। वर्तमान जीवनशैली में संयुक्त परिवार की परंपरा कम होती जा रही है। पहले जहां घर-परिवार के बुजुर्गों  का सर्वोच्च स्थान हुआ करता था, अब उसमें कमी आ रही है। छोटे परिवार की चाहत में लोग अपने बुजुर्गों से दूर हो रहे हैं। बच्चे दादा-दादी के प्यार से महरूम हो रहे हैं। हम आज जो भी हैं, घर के बुजुर्गों की ही बदौलत हैं। इसलिए हमें उनकी अनदेखी नहीं, बल्कि उनका सम्मान करना चाहिए। इसी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस या विश्व प्रौढ़ दिवस भी कहा जाता है। आइए, इस अवसर पर अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेजी जाए: 
विज्ञापन

2 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
हम और आप आज जो कुछ भी हैं, अपने माता-पिता और घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद की ही बदौलत हैं। इसलिए उनका सम्मान करें।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वे घर तीर्थस्थल से कम नहीं हैं

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं

4 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
आप लाख पूजा-पाठ, दान-धर्म कर लें, लेकिन घर के बुजुर्गों का ही अनादर किया तो सब बेकार है। उनका सम्मान करें।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
जन्म देनेवाली मां और पालन करनेवाले पिता का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा है। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। उन्हें खुश रखें।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
बड़े होने पर आप यदि अपने बुजुर्ग मां-पिता का सम्मान नहीं करते हैं तो आपके बच्चे भी यही सीखेंगे। अपने बच्चों से सम्मान चाहते हैं तो अपने माता-पिता का सम्मान करें।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस - फोटो : Pixabay
जिस दिन वृद्धाश्रम की जरूरत खत्म हो जाएगी, उसी दिन बुजुर्गों को सही मायने में उनका सम्मान मिलेगा। हमारी-आपकी यही कोशिश हो कि घर के बुजुर्गों को कभी वृद्धाश्रम की जरूरत न पड़े।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

8 of 8
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर हम अपने घरों के बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प लें। - फोटो : iStock
भारतीय परंपरा में हमेशा से बुजुर्गों का सम्मान होता आ रहा है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने के कारण अपने देश में भी बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक है। 'हेल्प एज इंटरनेशनल नेटवर्क ऑफ चैरिटीज' संस्था की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, लगभग 44 फीसदी बुजुर्गों का कहना है कि उनके साथ सार्वजनिक स्थानों पर दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं, करीब 53 फीसदी बुजुर्गों का कहना है कि समाज उनके साथ भेदभाव करता है। बुजुर्गों के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों की वर्ल्ड रैंकिंग में स्विटजरलैंड का नाम सबसे अच्छी जगह में, जबकि भारत का नाम खराब जगह में आता है। 96 देशों के ग्लोबल एज वॉच इंडेक्स में भारत का स्थान 71वां है। आइए, अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर हम अपने घरों के बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें