फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Indian Navy Day 2024: वीर जवानों के अदम्य साहस को करें सलाम, भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Wed, 04 Dec 2024 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर देश के जवानों को सम्मान दें। उन्हें सुंदर संदेश भेजें और इस गौरवशाली दिन को मनाएं।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय नौसेना दिवस 2024 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy India Navy Day 2024 Wishes:  भारत की तीनों सेनाएं थल, वायु और जल सेना देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम शामिल हो गया है। इतिहास गवाह है कि जब भी दुश्मन देशों ने भारत पर निशाना साधा, जमीन से आक्रमण किया। भारतीय जल सीमा पर दुश्मन देश कभी हमला नहीं कर सके, वजह है देश की दमदार नौसेना जो देश की जल सीमा की कड़ी सुरक्षा के लिए अडिग खड़ी रहती है। भारतीय नौसेना के जवान, जिन्हें हम जल प्रहरी भी कह सकते हैं, वह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।

हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना  दिवस मनाया जाता है।  ये दिन देश के नौसेनिकों के अदम्य साहस, उनकी दमदार भूमिका, उपलब्धि के नाम समर्पित है। भारतीय नौसेना का सलाम करने के लिए आज के दिन को नौसेना दिवस के तौर पर मनाते हैं। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर देश के जवानों को सम्मान दें। उन्हें सुंदर संदेश भेजें और इस गौरवशाली दिन को मनाएं।
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए 
 
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं,
भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन-चुन के मारे हैं। 

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

4 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे, 
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे। 
       
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जल से लेकर थल और नभ तक, 
देश का मान बढ़ाने वाले वीर नौसैनिकों को हमारा नमन।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के मान का है।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हमारे जल प्रहरियों को देश का सलाम।

 नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें