फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी हग डे 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से अपने प्यार को दें Hug Day की शुभकामनाएं

Wed, 12 Feb 2020 09:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को 'हग डे' मनाया जाता है। यह एक दूसरे को गले से लगाकर प्यार जताने का दिन है। इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जादू की झप्पी के बहाने हमें यह जानने का मौका मिल जाता है कि सामने वाला हमें कितना चाहता है, उसके दिल में हमारे लिए क्या है। हग डे के दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं।

हालांकि डिजिटल हो चुके इस जमाने में लोग मिलने से पहले सोशल मीडिया के जरिए हग डे की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप हग डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
बांहों के दरमियां,
अब दूरी न रहे
सीने से लगा लो,
कोई चाहत अधूरी न रहे...
Happy Hug Day
विज्ञापन

3 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
कोई कहे इससे जादू की झप्पी,
कोई कहे इसे प्यार…

मौका है खूबसूरत,
आ गले लग जा मेरे यार।
Happy Hug Day

4 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
देख के तेरा हसीं चेहरा,
खुशी से फूल जाता हूं
आकर बाहों में तेरे,
सारे दर्द भूल जाता हूं।
Happy Hug Day
विज्ञापन

5 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो...
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो...
दिल बेचैन हैं कबसे इस प्यार के लिए...
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो।
Happy Hug Day
विज्ञापन

6 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
एक ही तमन्ना,
एक ही आरजू,
बाहों की पनाह में तेरे,
सारी जिंदगी गुजर जाए।
Happy Hug Day
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हग डे 2020 - फोटो : अमर उजाला
तुम गले मिले तो लगा ऐसा
पिछले जन्म की बिछड़ी रूह मिली हो जैसे
Happy Hug Day
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें