फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2026: हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, हमारी पहचान है! हिंदी दिवस पर भेजें ये खास संदेश

Mon, 14 Sep 2026 07:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ते हुए हमें अपनी भाषाई जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। आप भी हिंदी दिवस पर अपनों को प्यार और गर्व से भरे संदेश भेजकर अपनी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
Hindi Diwas Wishes in Hindi: हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति, संस्कार, साहित्य और भावनाओं को जोड़ने वाली एक मजबूत डोर है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो हमें अपनी भाषा के महत्व और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

हिंदी के शब्दों में अपनापन है, रिश्तों की गर्माहट है और हमारी मिट्टी की सौंधी खुशबू है। बदलते दौर में अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का ज्ञान निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन अपनी भाषा का सम्मान और उसका प्रयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
 
हिंदी दिवस के अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन को खास बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी हिंदी की महिमा बताने वाले प्रेरणादायक संदेश, शायरी, कविताएं और सुंदर पंक्तियां साझा की जाती हैं।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ते हुए हमें अपनी भाषाई जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। आप भी हिंदी दिवस पर अपनों को प्यार और गर्व से भरे संदेश भेजकर अपनी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
------------------------

हिंदी से हिंदुस्तान है,
हिंदी से अपनी पहचान है।
जिसके शब्दों में अपनापन है,
वही हिंदी मेरी जान है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

--------------------------
विज्ञापन

3 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
--------------------------

हिंदी की बिंदी माथे पर,
भारत का अभिमान बने।
हर दिल में इसकी खुशबू हो,
हिंदी देश की शान बने।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

-----------------------

4 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
---------------------

अक्षर-अक्षर में प्यार भरा,
शब्दों में संस्कार है।
हिंदी मेरी मातृभाषा,
भारत का श्रृंगार है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

---------------------
विज्ञापन

5 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------------

नदियों जैसी सरल है हिंदी,
फूलों जैसी प्यारी है।
हर भारतीय के दिल में बसती,
ये भाषा सबसे न्यारी है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

-----------------------
विज्ञापन

6 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------------

हिंदी है भारत की शान,
हिंदी से है अपनी पहचान।
हर शब्द में है अपनापन,
हिंदी में बसता हिंदुस्तान।
 
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

----------------------
विज्ञापन

7 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------------

जिस भाषा में मां की ममता,
मिट्टी की खुशबू और अपनों का प्यार हो,
उस हिंदी को दिल से अपनाएं।
 
हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

-------------------------

8 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
----------------------

हिंदी की मीठी बोली, दिल को छू जाती है,
भारत मां की माटी की खुशबू बन जाती है।
आओ मिलकर इसका मान बढ़ाएं आज,
हिंदी भाषा को अपनी पहचान बनाएं आज।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

-------------------
विज्ञापन

9 of 9
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
------------------

हिंदी हमारी भाषा ही नहीं,
हमारी संस्कृति और पहचान है।
आइए, हिंदी का सम्मान करें
और इसकी मिठास को दुनिया तक पहुंचाएं।
 
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें