फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी की जयंती पर दें श्रद्धांजलि, इन संदेशों से बापू के आदर्शों का करें आह्वान

Thu, 02 Oct 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gandhi Jayanti 2025 wishes: गांधी जयंती पर दिए गए संदेश युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस गांधी जयंती के मौके पर सभी को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Gandhi Jayanti 2025 Wishes: गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। यह दिन महात्मा गांधी, यानी राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के रूप में पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों ने न केवल भारत की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और मानवता का रास्ता दिखाया। संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है, जो गांधीजी के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है।

गांधी जयंती पर शुभकामनाएं देकर बापू के आदर्शों को याद करें। इस दिन भेजी गई शुभकामनाएं हमें सत्य, त्याग, नैतिकता और अहिंसा की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शुभकामनाओं के जरिए हम समाज में शांति और एकता का संदेश फैलाते हैं। गांधी जयंती पर दिए गए संदेश युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस गांधी जयंती के मौके पर सभी को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन

2 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है
सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन।


गांधी जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर, तुमने कैसी करामात दिखाई।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

4 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

देश के लिए किए कई त्याग जिसने 
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा 
जो बन गया इस भारत की आत्मा।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
खादी मेरी शान है
करम ही मेरी पूजा है।
सच्चा मेरा कर्म है
और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें