फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2026 Wishes: आज है दुर्गा अष्टमी, इन भक्तिमय संदेशों को भेज सबको दें शुभकामनाएं

Thu, 26 Mar 2026 07:08 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Durga Asthami wishes in hindi: 26 मार्च 2026 को दुर्गा अष्टमी है यानि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि। इस दिन अपने परिजनों को शुभकामनाएं भेजकर मां दुर्गा का जयकारा लगाएं।
विज्ञापन
1 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Navratri Durga ashtami ki shubhkamnaye: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अपने चरम पर है और 26 मार्च 2026 को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन को महा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जो देवी शक्ति के मां महागौरी स्वरूप को समर्पित है।
 
हर साल भक्तगण अष्टमी के इस पावन अवसर पर कन्या पूजन की हार्दिक शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय देते हैं। इस साल भी लोग अपने प्रियजनों को दुर्गा अष्टमी शुभकामनाएं भेजने के लिए बेहतरीन दुर्गा अष्टमी संदेश और भक्ति स्टेटस की तलाश कर रहे हैं। इस लेख में आपके लिए माता रानी के भक्तिमय संदेश, दुर्गा अष्टमी की खूबसूरत शुभकामनाएं और आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं।
 
चाहे आप शुभ नवरात्रि के संदेश खोज रहे हों या मां की शक्ति और भक्ति से जुड़ना चाहते हों, यहाँ आपको मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए खास संदेश दिए जा रहे हैं। दुर्गा अष्टमी के ये भक्तिमय संदेश भेजकर सभी को शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------

मां के चरणों में जग सारा,
उनसे ही हर दीप हमारा।
अष्टमी का पावन उजियारा,
भर दे जीवन में सुख सारा।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

-----------------------
विज्ञापन

3 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------------------------
 
दुख के बादल दूर हटे अब,
खुशियों का खुले राजद्वार,
मां दुर्गा की कृपा से ही,
हर दिन बन जाता है त्योहार।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
 
----------------

4 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------
 
जय-जय मां, हर दिल ये गाए,
अष्टमी का पर्व सुहाए,
तेरी कृपा से हर कण महके,
हर घर में सुख-दीप जलाए।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
--------------------
विज्ञापन

5 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------------
 
मां का नाम जपो सुबह-शाम,
कट जाएंगे हमारे दुख तमाम।
अष्टमी का ये पावन संदेश,
सुख-समृद्धि आए हर एक के पास।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
 
--------------------
विज्ञापन

6 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------
 
ना दौलत की चाह, ना शोहरत का शोर,
बस देवी मां का आशीर्वाद रहे हर ओर।
अष्टमी पर यही दुआ हमारी,
हर दिल में बसे मां, हर घर में हो उजियार।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
 
-------------------
 
विज्ञापन

7 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------------
 
जब थक जाए मन,
मां का नाम बनता है विश्वास।
अष्टमी का ये दिन कहता है यही,
जो झुका मां के आगे, 
वो कभी नहीं हुआ निराश।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
 
----------------
विज्ञापन

8 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------------
 
मां की कृपा से रोशन हो हर राह,
हर दिल में बस जाए सच्ची चाह।
चैत्र अष्टमी लाए खुशियों की सौगात,
आपके जीवन में सदा रहे मां का साथ।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
 
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें