फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali 2022 Wishes: दिवाली के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Mon, 24 Oct 2022 06:25 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock
Happy Diwali 2022 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली त्योहार को मनाया जाता है। इस साल 24 अक्तूबर के दिन दीपावली को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली आने से काफी पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग अपने घरों की सजावट काफी विशेष ढंग से करते हैं। इस दौरान बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ जाती है। लोग घरों को सजाने और दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामना देने के लिए मिठाइयों की खरीदारी करते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में इस त्योहार का विशेष महत्व हमारे लिए है। इसी कड़ी में दिवाली के शुभअवसर पर आज हम आपके साथ कुछ खास शुभकामना संदेश साझा कर रहे हैं। इन संदेशों को आप अपने परिचितों, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock
दीयों की रौशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंज से आसमान रोशन हो
ऐसी आए झूम के ये दीवाली
हर तरफ खुशियों का मौसम हो।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock
दीए की रोशनी से
सब अंधेरा दूर हो जाए
दुआ है कि आप जो चाहो
वो सब खुशी मंजूर हो जाए।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

4 of 6
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
यह दिवाली बस खुशियों से मनाना।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock
धन धान्य से भर जाए घर, हो वैभव अपार
खुशियों के दीपों से सज्जित, हो सारा संसार
आंगन विराजे लक्ष्मी, आओ करें सत्कार
आंगन मे भर दें उजाला, दीपों का ये त्योहार।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock
दीप जलते रहे मन से मन मिलते रहे
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे
सारे विश्व में सुख-शांति की प्रभात ले आए
ये दीपों का त्योहार खुशी की सौगात ले आए।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें