फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: आज दिया जा रहा है डूबते सूरज को अर्घ्य, इन संदेशों के साथ दें छठ पूजा की शुभकामनाएं

Thu, 07 Nov 2024 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छठी मैया के सुंदर आशीर्वाद वाले संदेश भेजकर प्रियजनों को बधाई दें। यहां आपको छठ पूजा के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आसानी से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Chhath Puja 2024 Wishes In Hindi: हिंदू महापर्व छठ पूजा का समापन हो रहा है। 5 नवंबर 2024 से शुरु हुई छठ पूजा का समापन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है। 7 नवंबर यानी आज डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है और व्रत को पूरा किया जाता है। वहीं अगले दिन सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देते हैं। कई महिलाएं इस दौरान छठ पूजा का व्रत करती हैं। चार दिन के इस महापर्व को बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

हालांकि अब इसे देशभर में मनाया जाने लगा है। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित पर्व है। इस पर्व प्रकृति के महत्व को भी दर्शाता है। संतान की सुख-समृद्धि के लिए किए जाने वाले छठ पूजा के समापन पर सभी को शुभकामनाएं दें। छठी मैया के सुंदर आशीर्वाद वाले संदेश भेजकर प्रियजनों को बधाई दें। यहां आपको छठ पूजा के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आसानी से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
छठ पूजा की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।

छठ पूजा की शुभकामनाएं

4 of 6
छठ पूजा की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
छठ पूजा की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chhath puja - फोटो : अमर उजाला

सद्विचार ,सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें