सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/sachintendulkar
सचिन तेंदुलकर के पास कितनी गाड़ियां हैं?
सचिन तेंदुलकर को लग्ज़री कारों का काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू से लेकर फरारी और पोर्स जैसी कई महंगी और शानदार कारें हैं। वह BMW के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसलिए उनके गैराज में BMW i8, BMW M5 और BMW 7 Series की गाड़ियां सजी रहती हैं। इसके अलावा महान रेसर माइकल शूमाकर ने उन्हें Ferrari 360 Modern तोहफे में दी थी। सचिन के पास Porsche 911 Turbo S भी है। वहीं Nissan GT-R भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन की गाड़ियां लगभग 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। उनकी कार कलेक्शन सचिन के शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।