फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Lifestyle: कुछ ऐसी है पीएम मोदी की दिनचर्या, 72 की उम्र में भी दिखती है गजब की स्फूर्ति

Sat, 17 Sep 2022 08:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज पूरे 72 साल के हो गए हैं। आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। इस उम्र में भी उनकी स्फूर्ति और फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। पीएम मोदी भले ही शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हों। लेकिन देश में उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है। पीएम मोदी अपनी दिनचर्या से लेकर खाने-पीने की आदतों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। तो चलिए जानें कैसी है पीएम मोदी की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
योगा करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
योगा के मुरीद है मोदी
पीएम मोदी योग के समर्थक हैं। ये बात तो अब जग जाहिर है। योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी अपने दिन की शुरूआत सुबह की सैर और मेडिटेशन के साथ करते हैं। इसके साथ ही योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। जो उनकी फिटनेस और स्फूर्ति का सबसे बड़ा राज है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
क्या है पीएम मोदी की डाइट
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनकी डाइट काफी ज्यादा चर्चा में थी। पीएम मोदी खानपान को लेकर काफी सख्त हैं और मसालेदार खाने से दूर ही रहते हैं। गुजराती खाने और खिचड़ी नरेंद्र मोदी की पसंदीदा डिश है। इसके साथ ही दही उनकी डाइट में हर दिन शामिल रहती है। 

4 of 5
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी डाइट में पराठा और हिमाचल प्रदेश के मशरूम को भी शामिल करते हैं। हिमाचल प्रदेश के मशरूम में काफी सारी क्वालिटी है। जिसकी वजह से पीएम मोदी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सम्मेलन में पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी को शौक है इन चीजों का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाई घड़ियों और फाउंटेन पेन का काफी शौक है। वहीं उन पर लिखी किताब 'नरेंद्र मोदी- द मैन' में उनके शौक और कपड़ों के बारे में बताया है। नरेंद्र मोदी शुरूआती दिनों से ही खुद को अच्छे कपड़ों में रखना और खुद को ग्रूम्ड रखना पसंद करते हैं। वहीं उनके हाफ स्लीव वाले कुर्ते के फैन तो काफी सारी जनता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें