फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Bhai Dooj 2022 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों को भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें भाई दूज की शुभकामनाएं

Thu, 27 Oct 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Bhai Dooj 2022 Wishes: भाई और बहन के अटूट रिश्ते को एक पर्व के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए साल में दो खास मौके होते हैं। रक्षाबंधन के अलावा भाई दूज के दिन को भाई और बहन त्योहार की तरह मनाते हैं। भाई दूज दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस साल तिथियों के संयोग के कारण भाई दूज दो दिन मनाई जा रही है। 26 अक्तूबर और 27 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा करती हैं और भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। भाई बहन को तोहफे देते हैं और उनकी सलामती व सुरक्षा का वचन देते हैं। भाई दूज के मौके पर हर भाई और बहन को एक दूसरे को इस खास पर्व की शुभकामनाएं देनी चाहिए। यहां भाई दूज के कुछ आकर्षक वॉलपेपर्स दिए जा रहे हैं, जिसे आप डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ। भाई दूज के त्योहार में भैया जल्दी आओ अपनी बहन से आकर तिलक लगवाओ। भाई दूज की शुभकामनाएं!
 
विज्ञापन

3 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
प्यारे भाई- बहन को प्रेम के साथ मुबारक हो भाई दूज का त्योहार। भाई दूज की शुभकामनाएं!

4 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
बहन तिलक लगाकर भाई को मिठाई खिलाती है। भाई का तोहफा देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। भाई बहन का ये रिश्ता न पड़े कभी लूज, मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज। भाई दूज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
थाल सजा कर बैठीं हूं अंगना तू आजा अब मुझे इंतजार नहीं करना। मत डर अब तू इस दुनिया से सबसे लड़ने खड़ी है तेरी बहना। भाई दूज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज 2022 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
बहन चाहे भाई का प्यार, चाहे मिले न कोई उपहार। रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, भाई को मिलें खुशिया अपार। भाई दूज की शुभकामनाएं!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें