फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

Wed, 08 Apr 2020 06:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
भगवान रामचंद्र के परम भक्त श्री हनुमान जी की जयंती पूरे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हनुमान जी को पूरे भारत में कई नामों से जाना जाता है। कोई इन्हें बजरंगबली कहता है तो कोई इन्हें पवन पुत्र। वहीं अंजनी पुत्र के नाम से भी हनुमान जी को पुकारा जाता है। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को श्री हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 8 अप्रैल को यानी आज है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के मंदिर को फूल-मालों से सजाकर विशेष पुजा-अर्चना की जाती है। वहीं कई लोग बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इस जयंती के अवसर पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में आज हम भी आपके लिए आकर्षक वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप भी शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
रामजी के चरणों में ध्यान होता है,
आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
भूत पिशाच निकट नहीं आवे,
महावीर जब नाम सुनावे,
नासे रोग हरे सब पीरा,
जपत निरंतर हनुमत वीरा।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
राम का हूं भक्त मैं रूद्र का अवतार हूं,
अंजनी का लाल हूं मैं दुर्जनों का काल हूं,
साधुजन के साथ हूं मैं निर्बलो की आस हूं,
सद्गुणों का मान हूं मैं हां मैं वीर हनुमान हूं।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
जन्म दिवस है आज राम भक्त हनुमान का,
पवन पुत्र, बजरंग बली भगवान का,
मिल कर करो गुणगान उस बलवान का।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का
माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का
सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का
सबको बधाई हो जन्म दिवस राम भक्त श्री हनुमान का।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें