Guru Nanak Dev Jayanti 2023 Wishes: हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव की जन्मजयंती मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाएगी।
गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, और लोगों तो सत्कर्म का मार्ग दिखाया था। इसी के चलते हर साल उनके जन्मदिन के दिन प्रभात फेरी निकाली जाती है। हर गुरुद्वारों में पाठ और कीर्तन का आयोजन होता है, लंगर लगाए जाते हैं। इसी के चलते लोग अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे जाते हैं।
अगर आपके भी गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मना रहे हैं तो अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा जरूर जाएं। इसके साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आप गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से गुरु नानक देव जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड करें।