Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: सिखों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन उनके धर्म का सबसे प्रमुख पर्व मनाया जाता है। सिख धर्म के पहले गुरु और एक ओंकार का उपदेश देने वाले गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा तिथि को हुआ था। दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु नानक देव की जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है।
गुरु नानक देव धर्म सुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त, दार्शनिक और योगी थे। उन्होंने उपदेश दिया कि सभी धर्म एक हैं। गुरु नानक देव ने लोगों को सत्य बोलने और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरु नानक देव की जयंती को गुरुपर्व और प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में पाठ और लंगर का आयोजन होता है। लोग सेवा कर्म करते हैं और एक दूसरे को गुरु नानक गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।
आप भी दूर बैठे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर शुभकामनाएं देने के लिए यहां से वॉलपेपर डाउनलोड करके भेज सकते हैं।