Guru Nanak Quotes: गुरु नानक देव सिखों के प्रथम गुरु हैं। इन्हें नानक देव, बाबा नानक और नानकशाह जैसे नामों से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव धर्म सुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त, दार्शनिक, योगी थे। उनका जन्म पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नाम के गांव में 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था। हिंदू परिवार में जन्में गुरु नानक ने "इक ओंकार" का संदेश दिया। गुरुनानक देव ने समाज को एकता में बांधने और जाति-पाति को मिटाने के लिए कई उपदेश दिए।
गुरु नानक देव के उपदेश और अनमोल वचन जीवन की दिशा और दशा सुधारने में मदद करते हैं। गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर आप उनके ऐसे ही अनमोल वचनों के बारे में जानिए, जिन्हें अपनाकर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।