Guru Gobind Jayanti 2024 Wishes: आज यानी 17 जनवरी 2024 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें और आखिरी गुरु हैं, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों के 9 वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र गुरु गोबिंद ने पिता की मृत्यु के बाद महज 9 वर्ष की आयु में गुरु की गद्दी संभाल ली। गुरु गोबिंद ने ही सिखों को पंच ककार धारण करने के लिए कहा था, जिसमें केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा शामिल है।
आज भी उनके बताए नियमों का लोग पालन करते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी अपने जीवनकाल में हमेशा दमन और भेदभाव के खिलाफ खड़े रहे, इसलिए वे लोगों के लिए एक महान प्रेरणा के रूप में उभरे। इस खास मौके पर अपने दोस्तों, परिजनों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के सुंदर संदेश भेज कर शुभकामना दे सकते हैं।