2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। गांधी जी अपने विचारों के वजह से पूरे दुनिया में महान हो गए। यही नहीं अगर उनके विचारों का सही से अनुसरण किया जाए तो कोई आम इंसान भी महान बन सकता है। दुनिया के कई ऐसे दिग्गज नेता और विचारक हैं, जिन्होंने गांधी जी से प्रेरणा ली है। इन दिग्गजो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति राक ओबामा, नेल्सन मंडेला, आंग-सान- सू की, अल्बर्ट आइंस्टीन, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, स्टीव जाब्स आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं गांधी जी को लेकर इन दिग्गजों के विचार...