आने वाले साल के लिए न टाले कोई काम
नए साल में यह कर लेंगे, वह कर देंगे, ये सब सोचना एक तरह की बहानेबाजी है। कामों को टालकर आप बस अपने मन को तसल्ली देते हैं। अगर कोई काम करना ही है तो उसे शुरू कर देना चाहिए। जब भी हम किसी यात्रा पर जाते हैं तो सफर को आरामदायक बनाने के लिए हम कम से कम सामान लेते हैं। ठीक इसी तरह हम सभी समय की यात्रा पर हैं। इस सफर में बीते कामों का बोझ जितना ही कम होगा, आने वाला समय उतना ही सुकून देगा।