फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Habit Tips: इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती, लोगों के दिलों में बढ़ा देगी इज्जत

Thu, 20 Feb 2025 12:39 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Good Habit: आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान, लेकिन असरदार बातें बताने जा रहे हैं, जो है तो मामूली, लेकिन कई लोग इसे करने में कोताही करते हैं। यही नहीं, यह आदतें आपको हर किसी का चहेता बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती - फोटो : Adobe
अक्सर हमें लोगों का प्यार और सम्मान पाने के लिए कोई बड़ा काम करने की जरूरत नहीं होती। छोटी-छोटी बातें और हमारा व्यवहार भी लोगों के दिलों को छू सकता है। जब भी आप किसी के साथ अच्छे से पेश आते हैं तो वह आपको जिंदगी भर याद रखता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आफ अच्छी आदतें अपनाएं और लोगों के दिलों में अपनी सकारात्मक छाप भी छोड़ें। आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान, लेकिन असरदार बातें बताने जा रहे हैं, जो है तो मामूली, लेकिन कई लोग इसे करने में कोताही करते हैं। यही नहीं, यह आदतें आपको हर किसी का चहेता बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती - फोटो : Adobe
1. ईमानदारी और सच्चाई बनाए रखें
  •  लोग सबसे ज्यादा उन पर भरोसा करते हैं, जो ईमानदार और सच्चे होते हैं।
  • झूठ या दिखावा करने से बचें, क्योंकि लोग असली और नकली व्यवहार को पहचान सकते हैं।

2. मुस्कुराना न भूलें
  • एक सच्ची मुस्कान किसी का भी दिन खुशहाल बना सकती है।
  • मुस्कुराते हुए बात करने से सामने वाले को सकारात्मकता महसूस होती है।

3. किसी की बात ध्यान से सुनें
  •  सिर्फ बोलने के बजाय, अच्छा श्रोता बनें।
  •  जब कोई अपनी बातें शेयर करे, तो ध्यान से सुनें और बीच में न टोकें।
विज्ञापन

3 of 5
इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती - फोटो : Adobe
4. तारीफ करने में कंजूसी न करें
  • जब भी किसी में कुछ अच्छा दिखे, उसकी सच्ची तारीफ करें।
  •  तारीफ बनावटी न हो, बल्कि दिल से और सच्चे भाव से की गई हो।

5. समय पर मदद करना सीखें
  •  बिना किसी स्वार्थ के मदद करें, चाहे वह छोटी-सी ही क्यों न हो।
  •  जरूरत पड़ने पर छोटी-छोटी चीजों में सहायता करें, जैसे किसी का बैग पकड़ना, रास्ता दिखाना या कोई काम आसान बनाना।

6. नाम याद रखें और सही तरीके से पुकारें
  •  किसी का नाम याद रखना और उसे नाम से पुकारना उनके लिए खास एहसास दिलाता है।
  •  यह दिखाता है कि आप सामने वाले की परवाह करते हैं और उसे महत्व देते हैं।

4 of 5
इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती - फोटो : Adobe Stock
7. शुक्रिया कहना न भूलें
  •  जब भी कोई आपके लिए कुछ अच्छा करे, तो "धन्यवाद" कहना न भूलें।
  •  "थैंक यू" और "प्लीज" जैसे शब्द लोगों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के बेहतरीन तरीके हैं।

8. बुराई करने से बचें
  •  पीठ पीछे किसी की बुराई न करें और न ही नेगेटिव बातें फैलाएं।
  •  सकारात्मक सोच अपनाएं और पॉजिटिव माहौल बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन बातों को फॉलो कर आप अजनबियों से भी कर सकते हैं दोस्ती - फोटो : Adobe stock
9. विनम्रता और नम्रता बनाए रखें
  •  घमंड और दिखावे से लोग दूर हो जाते हैं।
  •  विनम्र और सरल स्वभाव अपनाने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपको पसंद करेंगे।

10. दूसरों की खुशी में खुश होना सीखें
  •  अगर कोई कुछ अच्छा कर रहा है या आगे बढ़ रहा है, तो खुले दिल से उसकी सफलता की सराहना करें।
  •  दूसरों की सफलता से जलने के बजाय, उन्हें प्रोत्साहित करें और प्रेरित बनें।

इस बात का रखें खास ध्यान

लोगों का दिल जीतने के लिए महंगे तोहफों या बड़ी बातों की जरूरत नहीं होती। बस मुस्कान, ईमानदारी, मदद और विनम्रता जैसे छोटे-छोटे कदम भी किसी को अपना बना सकते हैं। ये आदतें न सिर्फ आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगी, बल्कि आपको एक बेहतर इंसान भी बनाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें