पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का किरदार जर्मनी की सुजैन बर्नर्ट निभाने जा रही हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' पर आधारित है। इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट निभा रही हैं। इस फिल्म में सुजैन बर्नर्ट को सोनिया गांधी का रोल मिलने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है।आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सुजैन और क्या है वो दिलचस्प कहानी।
विज्ञापन
2 of 6
suzanne bernert
- फोटो : twitter
अगर आप भी बाकी लोगों की तरह सुजैन को विदेशी कलाकार समझने की भूल कर रहे हैं तो आपको बता दें, कि सुजैन कई भारतीय भाषाओं जैसे (हिंदी, बंगाली, मराठी) को बोलने में माहिर हैं।इतना ही नहीं इस फिल्म को साइन करने से पहले वो नो प्रॉब्लम, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। खास बात यह है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुजैन, इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वह 7RCR नाम की एक टीवी सीरीज में भी सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
suzanne bernert
सुजैन का जन्म जर्मनी में हुआ था।सुजैन ने बर्लिन में अमेरिकी निर्माता और अभिनय गुरु सुसान बैटसन के साथ एक कोर्स भी किया था।सुजैन एक ट्रेंड बैले डांसर हैं साथ ही लावणी में भी पारंगत हैं। सुजैन की शादी मशहूर टीवी कलाकार अखिल मिश्रा के साथ हुई है। यूं तो अखिल ने कई यादगार किरदार निभाए हैं लेकिन फिल्म 'थ्री इंडियट' में निभाए उनके लाइब्रेनियन के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
4 of 6
suzanne bernert
- फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' राजनीति विश्लेषक संजय बारू का संस्मरण है। संजय बारू वर्ष 2004 से 2008 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे।सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में विदेशी बहू 'डोरिस बजाज' की भूमिका में बर्नर्ट की भारत में पहली बड़ी भूमिका थी। वह बंगाली और मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया है। इतना ही नहीं सुजैन आमिर खान के साथ टाइटन घड़ियों के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
suzanne bernert
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर लेखक संजय बारू की लिखी किताब को लेकर ये फिल्म बनाई जा रही है। सुजैन को सोनिया गांधी का किरदार निभाने का ये मौका उनके इस जबरदस्त ऑडिशन से मिला है।बता दें कि 35 साल की सुजैन बर्नर्ट से पहले इस किरदार के लिए इटली की एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। फिल्म में सुजैन को चांस मिलने की कहानी भी बहुत ही दिलचस्प है। बर्नर्ट ने ऑडीशन के लिए सिर्फ एक सेल्फ शूट वीडियो भेजा था जिसे देखने के बाद फिल्म मेकर्स ने बर्नर्ट उनके नाम पर मुहर लगा दी और इस तरह सुजैन ने इटेलियन एक्ट्रेस का फिल्म से पत्ता साफ कर दिया। लेकिन अब सुजैन के नाम पर फाइनल मुहर लग चुकी है। इस फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के किरदार में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर नजर आएंगे।
इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए 140 एक्टर्स को साइन किया गया है जिसमें ए राजा, एपीजे अब्दुल कलाम, लालू प्रसाद, सुषमा स्वराज, अमर सिंह, कपिल सिबल, ज्योति बसु, विनोद मेहता, सीताराम येचुरी, शिवराज पाटिल, अर्जुन सिंह, उमा भारती, मायावती, गुरशरण कौर, प्रणब मुखर्जी, नटवर सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और अजित पिल्लई जैसे नेताओं के किरदार शामिल हैं।