बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना का आज 18वां है। इस मौके पर मम्मी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली की एक बहुत सुंदर तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में सुहाना बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लग रही हैं। सुहाना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
suhana khan
गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'गियरिंग अप फॉर अ बर्थडेबैश'। साथ ही गौरी ने करण को भी थैंक्स बोला है। बता दें सुहाना की यह तस्वीर किसी सेलीब्रिटी फोटोग्राफर ने खींचा है।
विज्ञापन
3 of 4
suhana khan
सोशल मीडिया पर लोगों को सुहाना की यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स औऱ 1600 कमेंट्स आ चुके हैं।
रिपोर्टस की माने तो यह तस्वीर सुहाना के पहले मैगजीन शूट की है। दरअसल इस साल की शुरुआत में गौरी खान ने खुलासा किया था, कि सुहाना जल्द ही अपने पहले प्रोजेक्ट के तौर पर एक मैगजीन के लिए शूट करने जा रही है। हालांकि गौरी ने मैगजीन का नाम नहीं शेयर किया था।