Cylinder Long Lasting Tips: गैस सिलिंडर की लाइफ बढ़ाने के लिए सही बर्नर फ्लेम, बर्तन का सही उपयोग और गैस लीकेज से बचाव जरूरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से गैस की खपत कम की जा सकती है।
Gas Use Kaise Kam Karen: आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस का खर्च हर घर के बजट को प्रभावित कर रहा है। कई लोग शिकायत करते हैं कि उनका गैस सिलिंडर पहले के मुकाबले जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे बार-बार सिलिंडर भरवाना पड़ता है और खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि किसी तरह गैस की खपत कम हो और सिलिंडर ज्यादा दिनों तक चले।
असल में गैस जल्दी खत्म होने के पीछे सिर्फ ज्यादा खाना बनाना ही कारण नहीं होता, बल्कि कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। जैसे कि गलत फ्लेम पर खाना बनाना, बर्नर की सफाई न करना या सही बर्तन का इस्तेमाल न करना, ये सभी चीजें गैस की खपत को बढ़ा देती हैं।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर गैस की बचत कर सकते हैं। इस लेख के जरिए आपको ऐसे ही कुछ असरदार नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ गैस सिलिंडर की लाइफ बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने महीने के खर्च को भी कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सही फ्लेम का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe
सही फ्लेम का इस्तेमाल करें
हमेशा मीडियम फ्लेम पर खाना पकाएं। तेज आंच पर गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी या मध्यम आंच पर खाना बनाने से गैस की बचत होती है और खाना भी अच्छे से पकता है।
विज्ञापन
3 of 6
बर्तन का सही चुनाव करें
- फोटो : Adobe stock
बर्तन का सही चुनाव करें
फ्लैट बॉटम वाले बर्तन इस्तेमाल करें। छोटे बर्नर पर छोटा बर्तन रखें। इससे हीट सही तरीके से फैलती है और गैस कम खर्च होती है।
4 of 6
गैस स्टोव कैसे साफ करें
- फोटो : Adobe
बर्नर की नियमित सफाई करें
गंदा बर्नर गैस ज्यादा खपत करता है। हर 10–15 दिन में साफ करें।साफ बर्नर से फ्लेम सही रहती है और गैस बचती है।
विज्ञापन
5 of 6
पहले तैयारी, फिर गैस ऑन करें
- फोटो : Adobe stock
पहले तैयारी, फिर गैस ऑन करें
सब्जियां काटकर और सामग्री तैयार करके ही गैस जलाएं। इससे समय और गैस दोनों बचते हैं।
लीकेज से न सिर्फ गैस बर्बाद होती है बल्कि यह खतरनाक भी हो सकता है। लीकेज से बचने के लिए पाइप और रेगुलेटर चेक करते रहें। गैस बंद करना न भूलें। खाना बनाने के बाद गैस को सिलेंडर से भी बंद कर दें।