Monsoon Gardening Tips
- फोटो : pexel
मिट्टी में कुछ गहराई तक
हल्की फुहारें मिट्टी में गहराई तक नहीं पहुंच पातीं और मिट्टी ऊपर से तो गीली दिखती है, लेकिन नीचे से सूखी रह जाती है। इसलिए मिट्टी की नमी की जांच करती रहें। आप अपनी उंगली को गमले की मिट्टी में एक-दो इंच की गहराई तक डालें। यदि मिट्टी गीली और नम है तो पौधों में पानी न दें। यदि मिट्टी सूखी दिखाई दे तो पौधे को पानी दे दें।
हर पौधे की एक जल मांग
कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप कुमार विश्नोई कहते हैं, प्रत्येक पौधे की अपनी एक जल मांग होती है। जिन पौधों में फूल और फल आते हैं, उनकी जल मांग अधिक होती है। जिनको हम गमलों में उगाते हैं, उन में अधिक पानी से कई बीमारियां हो जाती हैं और पौधे सूख जाते हैं। किसी गमले में आप एक के स्थान पर दो या तीन पौधे लगा देती हैं तो उनकी जल मांग ज्यादा होने से उनका मुरझाना, पत्तियों का लिपटना, गोल-गोल घूम कर अलग संरचना बनाना आदि लक्षण पानी की कमी के होते हैं। इसके विपरीत अधिक पानी देने से पौधे की बढ़वार रुक जाती है और पत्तियां पीली व मुलायम होकर गिरने लगती हैं। यदि पानी की अधिकता है तो गमलों से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना जरूरी है।