तुलसी
- फोटो : freepik
क्या-क्या उगाएं
तुलसी, पुदीना, धनिया, अजवाइन, मेथी, मेहंदी, सौंफ और रोजमेरी जैसे हर्ब्स जल्दी तथा आसानी से घर में उगाए जा सकते हैं। ये रोजमर्रा के कामों में भी बहुत काम आते हैं। आप इनकी शुरुआत बीज या छोटी पौध से कर सकती हैं। इन्हें रोजाना सीमित मात्रा में पानी दें। समय-समय पर इनकी छंटाई करें, ताकि ये स्वस्थ और तेजी से बढ़ सकें। ये हर्ब्स आपके मिनी गार्डन को उपयोगी और खुशबूदार बना सकते हैं।
मिट्टी या कंटेनर
हर्ब्स सबसे अच्छे ढंग से ऐसी जगह उगते हैं, जहां उन्हें पर्याप्त धूप मिले और मिट्टी जल निकासी वाली हो। इसलिए अगर आप इन्हें कंटेनर या गमले में उगा रही हैं तो कंटेनर के नीचे ड्रेनेज होल जरूर करें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल सके। आप पुराने डिब्बे, प्लास्टिक की बोतल या लकड़ी के बॉक्स को भी कंटेनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें, कंटेनर की गहराई कम से कम 6-8 इंच होनी चाहिए, ताकि जड़ें अच्छी तरह फैलें और पौधे स्वस्थ रह सकें।