Gardening Tips: इन दिनों तापमान इतना अधिक हो गया है कि इंसान तो इंसान जानवर और पेड़-पौधे तक परेशान हैं। पेड़-पौधों के लिए धूप जीवनदायिनी होती है लेकिन भीषण गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप पौधों को नुकसान भी पहुंचाती है। पानी की कमी, सीधी धूप और मिट्टी की नमी खत्म हो जाने के कारण गर्मियों में पौधे जल्दी सूखने लगते हैं। पौधों की कोमल पंखुड़ियाँ तेज धूप में झुलस कर अपनी रंगत खो देते हैं। हरा-भरा बगीचा या गमले में लगा पौधा भूरे रंग का नजर आने लगता है।
पौधे को मुरझाने या सूखने से बचाने के लिए आप उसमें पानी भी डालते हैं लेकिन वह फिर भी मुरझा जाते हैं। गर्मियों में पौधों को सूखने से बचाना मुश्किल हो सकता है लेकिन असंभव नहीं है। थोड़ा ध्यान, सही सिंचाई और प्राकृतिक देखभाल से बगीचा हर मौसम में हरा-भरा बना रह सकता है। यहां कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बगीचे को हरा-भरा बनाए रख सकते हैं और गर्मियों में पेड़-पौधों को सूखने से बचा सकते हैं।