Gardening Tips : मानसून में घर पर कई तरह के पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं। इस मौसम में घर के बागीचे या गमलों में लगे पौधे हरे-भरे हो जाएंगे। हालांकि पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी, पानी और धूप के साथ ही खाद भी जरूरी है। बिना खाद के पौधे मुरझा जाते हैं।
बाजार की केमिकल वाली खाद के उपयोग से बचना चाहिए। बाहर से खाद खरीदने के लिए खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही जैविक खाद बना सकते हैं और अच्छा पौधारोपण कर सकते हैं। खाद बनाने के लिए घर पर रखी सामग्री पर्याप्त होती है। इसके लिए बाजार से किसी अलग सामान लाने की जरूरत भी नहीं। आइए जानते हैं बागवानी के लिए घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं।