हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बेहद शुभ माना जाता है। यही वो महीना होता है जिसे शास्त्रों में पुण्य मास के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा 23 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन लोग सुबह सबसे पहले उठकर गंगा स्नान करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई पूजा से सभी दुख दूर होने के साथ धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। अगर आप भी किसी तरह की पैसों की तंगी से जुझ रहे हैं तो इस दिन किए ये उपाय आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। आइए जानते है ऐसे ही कुछ आसान उपाय।