Ganesh Pandal Decoration Ideas: कल गणपति बप्पा घर-घर विराजने वाले हैं और इसके साथ ही उनके स्वागत की तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। अगर आपने भी गणपति की स्थापना की तैयारी कर ली है, लेकिन पंडाल और पूजा स्थल की सजावट अभी बाकी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सिर्फ एक रात में भी आप बप्पा के लिए खूबसूरत और आकर्षक डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद चीजों से शानदार पंडाल तैयार किया जा सकता है।
अगर आपका बजट कम है और समय भी ज्यादा नहीं बचा है, तो ये आसान DIY आइडिया आपके काफी काम आएंगे। आइए जानते हैं ऐसे डेकोरेशन आइडिया, जिन्हें आप गणपति स्थापना से पहले रातभर में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार
- फोटो : AI
फूलों से सजाएं पंडाल
गेंदे, गुलाब और दूसरे रंग-बिरंगे फूलों की मदद से पंडाल को पारंपरिक और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। फूलों की लड़ियां बनाकर पंडाल की छत, प्रवेश द्वार और गणपति की चौकी के आसपास सजाएं। चाहें तो फूलों के साथ पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार
- फोटो : AI
रंगीन कपड़ों से बनाएं बैकड्रॉप
अलग-अलग रंग के कपड़ों की मदद से बप्पा के पीछे सुंदर बैकड्रॉप तैयार किया जा सकता है। लाल, पीला, नारंगी या गुलाबी रंग त्योहार के माहौल के साथ अच्छे लगते हैं। कपड़े में हल्की लाइट लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
4 of 6
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार
- फोटो : AI
पेपर से बनाएं क्रिएटिव डेकोरेशन
कलर पेपर, कार्डबोर्ड और क्राफ्ट पेपर से फूल, झालर, मोर, पत्तियां और दूसरे सजावटी आइटम बनाए जा सकते हैं। यह तरीका कम बजट में पंडाल को अलग और क्रिएटिव लुक देने के लिए अच्छा है। बच्चों को भी इस सजावट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार
- फोटो : AI
लाइट्स से बढ़ाएं रौनक
गणपति पंडाल की सजावट में लाइटिंग का खास महत्व होता है। एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स, फेयरी लाइट्स या छोटी सजावटी लाइट्स से पंडाल को जगमगाया जा सकता है। बप्पा की मूर्ति के आसपास सॉफ्ट लाइट लगाने से पूरा सेटअप और भी सुंदर नजर आएगा।
रातभर में इन आसान तरीकों से सजाएं बप्पा का दरबार
- फोटो : AI
इको-फ्रेंडली थीम रखें
इस बार पंडाल को सजाने के लिए बांस, जूट, मिट्टी के दीये, सूखे पत्ते और प्राकृतिक फूलों जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पंडाल को देसी और खूबसूरत लुक मिलेगा। साथ ही, सजावट के लिए प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प हो सकता है।