फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: घर पर कर रहे गणपति स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर

Wed, 31 Aug 2022 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश चतुर्थी पर सजावट - फोटो : Istock
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: इस बार 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन देशभर में गणेश जी की खास पूजा की जाती है। इस दिन गणपति की मूर्ति की स्थापना की जाती है। लोग पंडाल और घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन के उत्सव की शुरुआत होती है। 10 वें दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में अगर इस गणेश चतुर्थी को आप भी अपने घर पर गणपति स्थापना करने की योजना बना रहे हैं तो बप्पा के आगमन से पहले कुछ खास तैयारियां कर लें। गणपति प्रतिमा की स्थापना के लिए घर के मंदिर को खास तरीके से सजाएं। गणपति उत्सव के लिए मंदिर की सजावट के साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को भी अच्छे से संवारें। चलिए जानते हैं गणेश उत्सव के लिए घर पर गणेश जी के मंदिर को सजाने के खास टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी पर सजावट - फोटो : Istock
ईको फ्रेंडली हो गणपति उत्सव की सजावट

घर पर गणेश जी का आगमन होने वाला है तो इस बार डेकोरेशन के लिए ईको फ्रेंडली आइडिया अपनाएं। घर के मंदिर को फूलों से सजा सकती हैं। सुंदर रंग बिरंगे फूलों से मंदिर की दीवारें, गणपति जी का आसन और मंदिर का द्वार सजा सकते हैं। इसके अलावा गमले और पौधों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी पर सजावट - फोटो : Istock
रंगीन कागज से करें डेकोरेशन

कागज के फूल, पंखे और झालरों से भी गणपति पर डेकोरेशन कर सकते हैं। रंगीन कागजों की सजावट 10 दिन के गणपति उत्सव में फींकी नहीं पड़ेगी। कागजों से आप छतरियां, तितलियों और दीवार हैंगिंग की डिजाइन बनाकर भी डेकोरेशन कर सकते हैं।

4 of 5
गणेश चतुर्थी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला।
गुब्बारों से करें सजावट

अक्सर बच्चों के जन्मदिन या किसी पार्टी के मौके पर गुब्बारों की सजावट की जाती है। यह देखने में बहुत सुंदर लगती है। गणपति उत्सव में आप गुब्बारों से घर के मंदिर की सजावट कर सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं या दो रंग के गुब्बारे भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी पर सजावट - फोटो : istock
लाइट और दीपों से सजावट

गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर में गणपति जी की स्थापना कर रहे हैं तो चारों तरफ बिजली वाली लाइट्स और दीपों से मंदिर सजा सकते हैं। पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें