फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का रहे हैं स्वागत तो इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन

Sat, 07 Sep 2024 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

गणेश चतुर्थी पर इन सुंदर रंगोली डिजाइन से घर आंगन को सजा सकते हैं। ये डिजाइन देखने में जितनी आकर्षक हैं, बनाने में उतनी ही आसान हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी की रंगोली - फोटो : Instagram
Ganesh Chaturthi 2024 Rangoli Design:  इस गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गजानन को घर पर लाने की सोच रहे हैं तो कुछ तैयारियों को पहले से कर लें। 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस मौके पर गणपति स्थापना की परंपरा है।

इसके लिए घर को साफ सुथरा करके मंदिर की सजावट की जाती है। जिस स्थान पर गणपति स्थापना करनी है, वहां रंगोली बनाई जाती है, वहीं गणपति के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार और आंगन में भी रंगोली की सुंदर आकृति बनाई जा सकती हैं।

गणेश उत्सव और गणपति के स्वागत के लिए सुंदर व आसन रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ रंगोली डिजाइन की तश्वीरें दी जा रहीं हैं। तश्वीरों को देख अपने घर के आंगन में आसान और आकर्षक गणेश उत्सव विशेष रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गणेश चतुर्थी की रंगोली - फोटो : Instagram
गणेश चतुर्थी पर इस तरह की चकोर आकृति वाली रंगोली डिजाईन से मंदिर सजाया जा सकता है। दो तीन रंगों के उपयोग से रंगोली अधिक सुंदर दिखेगी। दीयों की मदद से रंगोली को ज्यादा प्रभावी तरीके से सजा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गणेश चतुर्थी की रंगोली - फोटो : Instagram
भगवान गणेश के मुख की आकृति अपने आप में ही बेहद रचनात्मक रंगोली डिजाइन है, जिसे विनायक चतुर्थी पर बनाया जा सकता है। ये सुंदर रंगोली डिजाइन से घर आंगन की शोभा दोगुनी कर सकती है।

4 of 6
गणेश चतुर्थी की रंगोली - फोटो : Instagram
गणेश चतुर्थी पर ये सुंदर गोलाकार रंगोली डिजाइन से घर आंगन को सजा सकते हैं। ये डिजाइन देखने में जितना आकर्षक है, बनाने में उतनी ही आसान है।
विज्ञापन

5 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Instagram
कई सारे रंगों को अपनाकर इस तरह की रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। फूलों से इस चकोर आकृति को सजाएं। इस तरह की रंगोली पर हर किसी को नजर जायेगी और उन्हें ये काफी पसंद आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Instagram
गणेश चतुर्थी पर ये सुंदर गोलाकार रंगोली डिजाइन से घर आंगन को सजा सकते हैं। ये डिजाइन देखने में जितना आकर्षक है, बनाने में उतनी ही आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें