Foot Massage Benefits : दिनभर की भागदौड़ के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से थकान आ जाती है। अक्सर पूरा दिन के बाद लोगों को सबसे ज्यादा उनके पैरों में थकान महसूस होती है। हो सकता है कि आपके पैरों के तलवों में भी दर्द महसूस होता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग गुनगुने पानी से पैरों को धुलते हैं या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करते हैं। इससे कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है। हालांकि पैरों का दर्द भले ही कम हो जाए लेकिन थकान और तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत भी हो जाती है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो पैरों के तलवों की मालिश करना लाभकारी हो सकता है। रोजाना पैरों, खासकर तलवों की मालिश करने शारीरिक और मानसिक आराम मिलता है। इससे नींद अच्छी आती है और कई तरह के रोगों से बचाव भी होता है। आयुर्वेद में भी पैरों के तलवों की मालिश को फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं नियमित पैरों की मालिश करने के फायदों के बारे में।