फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालीे पेट जहर से कम नहीं ये 5 चीजें,  सुबह फायदेमंद समझकर खा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

Mon, 10 Feb 2020 03:35 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुबह का नाश्ता
बदलती लाइफ स्टाइल  में सबसे अहम है खान-पान। बिना सही खान-पान के ना तो कोई फिट रह सकता है और ना ही किसी का स्वास्थ्य और सेहत अच्छी रह सकती है। दरअसल, किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या की शुरुआत किन चीजों को खाकर हो रही है यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। लेकिन जानकारी के अभाव में हमारे दिन की शुरुआत में ब्रेकफास्ट के तौर पर ऐसी चीजें जाती हैं जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसमें भी कई ऐसी चीजें हैं जो आप खाली पेट खाते हैं तो आपके लिए जहर के बराबर होती है। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें यदि आप खाली पेट खाते हैं तो आपके स्वास्थ्य को यह बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सुनहरा शकरकंद   - फोटो : अमर उजाला
शकरकंद
शकरकंद आपको कितना भी पसंद हो, लेकिन सुबह सुबह खाली पेट इसे खाने से बचें। दरअसल, शकरकंद में टैनीन और पैक्टीन होता है और खाली पेट खाने से ये गैस्ट्रिक, एसिड की समस्या के साथ सीने में जलन और गैस की प्रॉबलम भी पैदा करता है। ऐसे में यदि आप शकरकंद खाना चाहते हैं तो जरूर खाएं लेकिन खाली पेट इसे खाने से बचें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
केला और दूध - फोटो : pixabay
दूध के साथ केला
आपने अक्सर लोगों को वजन बढ़ाने के लिए सुबह दूध के साथ केला खाते देखा होगा। बता दें,आपको दूध और केला सुबह खाली पेट खाने से हमेशा बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा दोगुनी हो जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बदहजमी, गैस और एसिड की समस्या होने लगती है।

4 of 6
टमाटर - फोटो : pixabay
कच्चा टमाटर
यूं तो कच्चा टमाटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से इसमें मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ मिलकर पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
दवा
कुछ एक दवा को छोड़कर सारी दवाएं कुछ खाने के बाद ही लेनी चाहिए। दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ घुलकर रसायनिक क्रिया पैदा करते हैं जिसके आगे चलकर दुष्परिणाम हो सकते हैं। यही वजह है कि कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लेनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
liqueur
अल्कोहल
कहा जाता है कि खाली पेट अल्कोहल से नशा जल्दी होता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी आंतों पर भी पड़ता है। खाली पेट अल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती हैं। यही नहीं इसका सबसे ज्यादा बुरा असर लिवर पर होता है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें