फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय न करें ये एक गलती, वरना रुक जाएगा धन!

Sat, 18 Oct 2025 08:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lakshmi Ganesha idol buying tips for Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए सही मुद्रा, धातु और रंग का महत्व जो लाएंगे सुख-समृद्धि।
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने के नियम - फोटो : Amar Ujala
Lakshmi Ganesha idol buying tips for Dhanteras 2025: धनतेरस का दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन और नए आरंभ का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु पूरे वर्ष घर में संपन्नता, सौभाग्य और शुभ ऊर्जा लेकर आती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति भी खरीदी जाती है, जिनकी पूजा दीपावली के दिन की जाती है। लेकिन बहुत से लोग यह भूल जाते हैं कि मूर्ति की सही चयन विधि भी धन और सुख के आगमन में अहम भूमिका निभाती है। धनतेरस सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि आस्था और वास्तु का संगम है। सही मूर्ति का चयन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करता है जिससे घर में धन, सुख और सौभाग्य का स्थायी निवास बनता है।

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति से जुड़ी छोटी-छोटी बातें हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो मूर्ति के साथ सुख समृद्धि भी घर आ सकती है। आइए जानते हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने के नियम - फोटो : अमर उजाला

मूर्तियां जुड़ी न हों

बाजार में बड़ी संख्या में लक्ष्मी गणेश की साथ बैठी प्रतिमा मिल जाएगी। लोगों को लगता है कि दिवाली में लक्ष्मी गणेश की साथ पूजा होती है तो उनके मूर्ति भी जुड़ी होनी चाहिए। पर ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति एक साथ जुड़ी न हो। दोनों की अलग-अलग मूर्ति लें।

विज्ञापन

3 of 5
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति कैसी होनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

मूर्ति में मुद्रा का ध्यान रखें

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी दोनों की मूर्ति पद्मासन मुद्रा यानी बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए। ध्यान रखें कि भगवान की मूर्ति खड़ी मुद्रा में हो तो घर न लाएं। माता लक्ष्मी जी के हाथ से सोने के सिक्के निकलते दिखना बहुत शुभ माना जाएगा। वहीं गणेश जी शांत मुद्रा में हों।

4 of 5
धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने के नियम - फोटो : adobe

धातु और रंग का सही चयन करें

धनतेरस पर पीतल, चांदी या मिट्टी की मूर्तियां खरीदना सबसे शुभ है। प्लास्टिक या सस्ते धातु की मूर्तियों से बचें। रंगों में सुनहरा, लाल, गुलाबी और पीला रंग शुभता का प्रतीक माना गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां लक्ष्मी की मूर्ति कैसी होनी चाहिए? - फोटो : Adobe

 

आसन और वाहन 

मां लक्ष्मी की मूर्ति कमल के फूल पर विराजमान हो तो उत्तम होगा। उनके एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रही हों। पास में धन की मटकी भी शुभ मानी जाती है। वहीं गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि सूंड बाईं तरफ हो। उनके हाथ में मोदक हो और पास में गणेश जी का वाहन मूसक भी हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें