फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए दुनिया की इकलौती जीती-जागती 'बार्बी डॉल' से, खुला खूबसूरती का राज़

Sun, 21 Jan 2018 10:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Human Barbie
यूं तो बार्बी डॉल जैसा फिगर पाना लगभग नामुमकिन सा लगता है। लेकिन हमारे बीच ऐसी ही एक जीती-जागती लड़की है जो हूबहू
बार्बी डॉल जैसी दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि उसने ऐसी फिगर के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई होगी। वहीं कुछ लोगो दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी तस्वीरें फोटोशॉप करवाई होंगी। 

हालांकि इस बाला की ऐसी फिगर के पीछे वजह कुछ और ही है...
विज्ञापन

2 of 6
Human Barbie
कभी नहीं कराई सर्जरी

यूक्रेन के कीव की रहने वाली लौलिता रिची की कमर सिर्फ 20 इंच की है। उनके नैन-नक्श भी बिल्कुल 'बार्बी डॉल' जैसे दिखते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें एक भी सर्जरी नहीं कराई। डेली मेल के मुताबिक उन्हें यह खूबसूरती खुद ऊपर वाले न तोहफे के रूप में दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Human Barbie
डाइटिंग से रहती है कोसों दूर

लौलिता का कहना है कि भले ही उन्हें जन्म से ही इतनी पतली कमर मिली है, लेकिन वह अपनी फिटनेस का पूरी तरह ख्याल रखती हैं। हालांकि वह डाइटिंग से दूर रहना पसंद करती हैं। लौलिता कहती हैं, 'मुझे भूख लगती है तो फ्रिज में जो भी रहता है मैं खा लेती हूं फिर चाहे वह सॉसेज हो या फल।'

4 of 6
Human Barbie
मेकअप और नकली विग का कमाल

वैसे तो लॉलिता का फिगर बॉबी डॉल जैसा ही है, लेकिन नकली बाल, कॉन्टैक्ट लेंस और मेकअप करने के बाद वह बिल्कुल बार्बी डॉल ही लगती हैं। मेकअप में उनकी तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सामने जो चीज दिख रही है वह प्लास्टिक की गुड़िया है या जीती-जागती लड़की!
विज्ञापन

5 of 6
Human Barbie
सोशल मीडिया पर चाहने वालों की बड़ी तादाद
लॉलिता रिची के चाहने वालों की तादाद कम नहीं है। रूस और यूक्रेन के चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'VK' पर उनके कई फॉलोवर्स हैं। लॉलिता ने कहा, 'मुझे खुशी होती है जब लोग मेरी हाथों की तारीफ करते हैं। कुछ लोग ने मेरे रंग-रूप को लेकर भद्दे कमेंट्स भी करते हैं। मैंने कईयों को ब्लॉक किया है। लेकिन कई लोग मेरी तारीफ भी करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Human Barbie
ऐसे लड़कों से दूर रहती हैं

लॉलिता बचपन में टॉम ब्वॉय थीं। उन्हें घर बैठकर गुड़िया से खेलना या मेकअप करना पसंद नहीं था। बल्कि वह तो फील्ड में लड़कों के साथ खेलती थीं। लौलिता ने कहा, 'स्कूल में लड़के मुझे पसंद करते थे लेकिन मैं उनसे दूर रहती थी क्योंकि वे सब अपरिपक्व थे। मेरा ब्रेक अप हो चुका है। लौलिता ने बताया कि उसे गंजे लड़कों से सख्त नफरत है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें