फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपा गली से लेकर गालिब की हवेली तक, दिल्ली की इन 5 जगहों पर मिलता है सबसे ज्यादा सुकून

Tue, 30 Jan 2018 10:42 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Champa Gali - फोटो : delhipedia.com
रफ्तार में दौड़ रहे मेट्रो शहर में रहने वाले लोगों को कई बार ऐसा लगता है कि वह अपने लिए अपनी ही जिंदगी से दो पल चुराकर थोड़ा सुस्ता लें। मगर फुर्सत के पलों में अगर यार-दोस्त या परिवारवाले पास ना हों, तो बोरियत लगने लगती है। ऐसे में कई लोग सोलो ट्रिप पर यानी किसी पर्यटन स्थल पर अकेले ही घूमने निकल पड़ते हैं।

अगर आप दिल्ली में हैं और आपके पास एक दिन या कुछ घंटों का वक्त है तो आपको शहर के इन पांच जगहों पर जरूर जाना चाहिए। दिल्ली के इन कोनों की खास बात यह है कि अगर आपके दोस्त आपके साथ ना भी हों, तो भी आप बोर नहीं होंगे। इन जगहों पर आपको खुद के साथ दो पल सुकून से बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
Champa Gali
1. चंपा गली

साउथ दिल्ली में साकेत के पास मौजूद इस गुमनाम गली में एक से बढ़कर एक कैफे हैं। यहां कई लेखक अपनी किताबें भी लॉन्च करने आते हैं। इसके अलावा यहां का संगीत और पूरा एंबिएंस काफी सुकूनभरा होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Ghalib Ki Haveli
2. गालिब की हवेली
पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में मौजूद है उर्दू के मशहूर शायर मिर्जा गालिब की हवेली। यह हेरीटेज साइट बल्लिमरान के कासिम जान गली में मौजूद है। मुगलकालीन शैली में बनी इस हवेली की दीवारों पर गालिब की कविताएं और शायरी फ्रेम करके लगाई गई हैं। यहां वक्त बिताना किसी ट्रीट से कम नहीं।
 

4 of 6
Nizamuddin Dargah
3. निजामुद्दीन दरगाह की कव्वाली
फिल्म 'रॉकस्टार' का वो सीन आपको याद है जब फ्रस्टेट होकर रणबीर कपूर निजामुद्दीन की दरगाह पहुंच जाते हैं, जहां की कव्वाली सुनकर उनकी सारी बेचैनी दूर हो गई थी? आपको भी एक बार यह काम अकेले जरूर करना चाहिए। और हां, लौटते वक्त यहां की बिरयानी चखना ना भूलना।
विज्ञापन

5 of 6
Majnu Ka Tila
4. मजनू का टीला
नॉर्थ दिल्ली में मौजूद मजनू का टीला में बड़ी तादाद में तिब्बती शरणार्थियों का डेरा है। यहां स्थित मोनास्ट्री की खूबसूरती से आपको प्यार हो जाएगा। इस एरिया को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahpur Jat
5. शाहपुर जाट
शॉपिंग के लिए दिल्ली के लोकप्रिय जगहों में से एक है शाहपुर जाट। साउथ दिल्ली में स्थित इस जगह में कई नामी-गिरामी फैशन डिजाइनर्स के शोरूम और बूटीक हैं। इसके अलावा यहां के कैफे भी काफी पॉपुलर हैं। वैसे तो यह एक गांव है, लेकिन इसकी गलियों में घूमते-घूमते वक्त कब गुजर जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा।

तो इस वीकेंड अगर आप फ्री हैं और दिल्ली को एक्सप्लोर करने के मूड में हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। मगर अपना कैमरा मत भूलना। वर्ना इस सोलो-मिनी ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालकर दोस्तों को जलाने का मौका मिस हो जाएगा !!!  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें