फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका किचन रखेगा बदलते मौसम में आपको अस्पताल से दूर

Tue, 30 Jul 2019 10:53 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
cough - फोटो : file photo
बदलते मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। मौसम में होने वाले बदलाव के लिए हमारा शरीर तैयार नहीं होता। यही कारण है कि हम आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और फिर आए दिन हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर के चक्कर काटते रहते हैं। आप चाहे तो अपने आहार और व्यवहार का खास ध्यान रखकर खुद को बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
hing
बदलते मौसम में खाना बनाते वक्त हींग, धनिया और जीरा का अधिक उपयोग करें। इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है और मौसमीय परेशानियों से बचाव होता है। पाचन शक्ति जितनी बेहतर होगी रोगों की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
tej patta
तेजपत्ता
तेजपत्ता के सेवन से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभदायक है। इसमें कॉपर, पोटेशियम, आयरन जैसे कई गुणकारी तत्व होते हैं। सिरदर्द में तेजपत्ते के तेल से मसाज करने से राहत मिलती है, साथ ही इससे नींद भी अच्छी आती है।

4 of 7
cinnamon paste
दालचीनी
सर्दी, खांसी या गले की तकलीफों में दालचीनी बेहद असरदार है। इसे पीसकर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी मात्रा में खाने से जुकाम में आराम मिलता है। गुनगुने पानी में दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर पीने से खांसी में भी फायदा होता है।
विज्ञापन

5 of 7
ajwain - फोटो : file photo
अजवाइन के फायदे
अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सुबह रोज खाली पेट लेने से इसका बेहद फायदा मिलता है। अजवाइन गुणों का का भंडार है। अजवाइन की तरह ही अगर इसका पानी रोज सुबह खाली पेट पिया जाए तो यह पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है।
विज्ञापन

6 of 7
curd
दही में होता है भरपूर कैल्शियम
दही से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस और विटामिन आदि पाया जाता है। दूध की तुलना दही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके अलावा दही में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोयाबीन
सोयाबीन
सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम , आयरन, विटामिन बी , फेनोलिक एसिड जैसे कई तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए लाभदायक हैं । यह खून की कमी दूर करने में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी देता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। डायबिटीज को नियंत्रण रखने में भी सहायक होता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें