depression
आप ऐसा खाना खाएं जिनमें जिंक की मात्रा ज्यादा हो क्योंकि शरीर में जिंक की कमी होने से भी दिमाग की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। आप लहसुन, मूंगफली, दालें और बादाम खा सकते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में जिंक होता है। इसी तरह से मैग्नीशियम की कमी भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक होती है। ड्राई फ्रूट, अंजीर और मूंगफली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है आप अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करें।