क्या हर फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है या फिर कुछ फल दूसरे फलों से ज्यादा हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं। हर फल में अलग-अलग गुण होते हैं। किसी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है तो किसी में कम होती है। कुछ फल उनमें होने वाली शुगर और कार्बोहाइड्रेड की ज्यादा मात्रा की वजह से अस्वस्थ्य शरीर को और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
fruit
फलों को लेकर दो डायटिशियन रशेल हार्टले और जॉर्जी फियर ने वो सब जानकारी दी है जो आपको पता नहीं होगा। अगर आप भी बैलेंस डाइट लेते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि शुगर और कार्बोहाइड्रेड की वजह से कौन-से फल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
fruit
हार्टले का कहना है कि आम और अंजीर ऐसे फल हैं जिनमें प्राकृतिक तौर पर शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इन दोनों फलों में क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी से ज्यादा शुगर की मात्रा होती है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको इनको अपनी डाइड से बाहर कर देना है।
फलों में जो शुगर की मात्रा होती है वो प्राकृतिक तौर पर होती है। इसके अलावा फलों में फाइबर भी होता है जिसकी वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। हमारे पाचन तंत्र को दुरस्त रखते हैं। फलों में दो तरह का फाइबर होता है। ये घुलनशील और अघुलनशील फाइबर है। अंगूर को छोड़कर ज्यादातर फलों में फाइबर की मात्रा के साथ ही शुगर का स्तर भी होता है। अंगूर में शुगर की मात्रा काफी कम होती है।