फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा गुस्से की आदत को ये आसन कर देंगे छूमंतर

Fri, 15 Jul 2016 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुस्सा हर व्यक्ति को आता है, किसी को कम तो किसी को ज्यादा। लेकिन अगर ये हद से बाहर हो जाए तो इसके परिणाम अक्सर खराब ही होते हैं। लेकिन योग एक ऐसी विधा है जिससे पलभर में ही गुस्से को शांत किया जा सकता है। वहीं जो लोग प्रतिदिन योग करते हैं उन्हें क्रोध नहीं आता। तो जानिए ऐसे आसनों के बारे में जो आपका गुस्सा पलभर में ही छू कर देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

पलभर में गुस्से को ऐसे करे छूमंतर

2 of 4
अर्घ धनुरासन

पैरों को जोड़कर पेट के बल लेट जाएं। ठोढ़ी और हाथों को जमीन पर लगा लें। आपकी हथेलियां फर्श की तरफ रखें। बाएं घुटने को मोड़ें और बाएं हाथ को पीछे ले जाकर एड़ी को पकड़कर ऊपर की ओर उठाएं। सांस लें और बाएं पैर समेत शरीर के पूरे बाएं हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। गर्दन को पीठ की दिशा में ही रखें। दाएं हाथ को फर्श पर रखते हुए ही आगे की ओर ले जाएं। इसी स्थिति में 2 से 6 बार तक लंबी सांस लें और धीरे-धीरे छोडें।
विज्ञापन

पलभर में गुस्से को ऐसे करे छूमंतर

3 of 4
शवासन

आंखें बंद कर जमीन पर लेट जाएं। लंबी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें। सिर से लेकर पैर तक अपने शरीर के हर हिस्से पर ध्यान दें। करीब पांच मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
विज्ञापन

पलभर में गुस्से को ऐसे करे छूमंतर

4 of 4
सरवांग आसन

अपने हाथ और पैर सीधे कर जमीन पर लेट जाएं और गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को सीधे ऊपर की ओर  ले जाएं। हिप्स को ऊपर उठाते हुए पैरों को सीधा करे और बाद में सिर की ओर 45 डिग्री का कोण बनाने की कोशिश करें। सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों से पीठ को सहारा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें