फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worst Breakfast: सुबह नाश्ते में इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, भूल से भी न खाएं

Fri, 13 Jun 2025 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Worst Breakfast सिर्फ पेट भरना ही नहीं, शरीर को पोषण देना ज़रूरी है। इसलिए ऐसा नाश्ता करें जो हेल्दी, बैलेंस्ड और ऊर्जा से भरपूर हो। जानिए वे कौन-से ब्रेकफास्ट हैं जो हेल्दी नहीं बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और सुबह भूल से भी नाश्ते में इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
सुबह का नाश्ता - फोटो : Freepik.com
Worst Breakfast : सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील होती है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और दिनभर के काम के लिए तैयार करता है। सुबह की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते के साथ होती है तो पूरा दिन आप ऊर्जावान रहते हैं और शरीर दिनभर की कार्यशैली के बाद भी थकान महसूस नहीं करता है लेकिन अगर आप नाश्ते में गलत चीजें खा रहे हैं, तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है। सुबह का गलत नाश्ता पाचन, वजन, एनर्जी और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। गलत ब्रेकफास्ट से दिनभर की सेहत बिगड़ सकती है।

सिर्फ पेट भरना ही नहीं, शरीर को पोषण देना ज़रूरी है। इसलिए ऐसा नाश्ता करें जो हेल्दी, बैलेंस्ड और ऊर्जा से भरपूर हो। जानिए वे कौन-से ब्रेकफास्ट हैं जो हेल्दी नहीं बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और सुबह भूल से भी नाश्ते में इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
सिर्फ चाय बिस्कुट न खाएं - फोटो : Adobe stock
चाय और बिस्कुट से न करें दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही चाय और बिस्कुट लेना आम आदत है, लेकिन इसमें सिर्फ शुगर और कैफीन होती है, पोषण नहीं। सुबह सिर्फ चाय या बिस्कुट खाने से  ब्लड शुगर स्पाइक, गैस, एसिडिटी और जल्दी थकान की शिकायत होती है।
विज्ञापन

3 of 6
सुबह के नाश्ते में मीठा न खाएं - फोटो : Freepik
मिठाई या डेजर्ट 

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में मीठा, जैसे जलेबी, खीर आदि खा लेते हैं। सुबह-सुबह ज्यादा शुगर लेने से इंसुलिन इम्पैक्ट होता है और दिनभर की एनर्जी डाउन हो जाती है। इससे सुस्ती, मोटापा और डायबिटीज की संभावना रहती है।

4 of 6
इंस्टेंट नूडल्स खाने के नुकसान - फोटो : Instagram
इंस्टैंट नूडल्स

नाश्ता पौष्टिक होना चाहिए। हालांकि घर से बाहर रहने वाले लोग अधिकतर नाश्ते में इंस्टैंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट फूड्स का सेवन करते हैं। रेडी टू ईट आइटम्स में सोडियम, प्रिज़र्वेटिव्स और ट्रांस फैट होता है, जो पेट और दिल दोनों के लिए हानिकारक है जिससे ब्लोटिंग, थकान और कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है
विज्ञापन

5 of 6
ब्रेड या मैदा से बनी डिश - फोटो : Freepik.com
ब्रेड या मैदा से बनी डिश 

हम विदेशी कल्चर को अपनाते हुए नाश्ते में ब्रेड बटर का सेवन करते हैं। हालांकि विदेश में ताजी ब्रेड का सेवन होता है लेकिन हम पैकेड ब्रेड खाते हैं। पैकेज्ड ब्रेड में प्रिज़र्वेटिव्स, शुगर और रिफाइंड मैदा होता है, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं। नतीजा पेट जल्दी भरता है, लेकिन पोषण नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समोसा - फोटो : Freepik.com
पूरी, पराठे या समोसे

तलाभुना खाना सुबह खाने से शरीर पर अनावश्यक तेल और कैलोरी का लोड बढ़ता है। पूरी, पराठे, समोसा या ब्रेड पकोड़ा आदि नाश्ते में न खाएं, इससे पाचन धीमा होता है। दिनभर आलस और वजन बढ़ने की संभावना रहती है।

-----------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें